रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। रमजान माह को लेकर धुबड़ी के इस्लाम धर्मावलंबी लोगों में भी व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। तथा आज पहले रोजे के साथ रमजान की शुरुआत होगी। मालूम हो कि मुस्लीम बहुल क्षेत्र होने के कारण रमजान का माह व्यापारिक दृष्टिकोण से भी धुबड़ी के लिए खास मायने रखता है। तथा धुबड़ी के बाजारों में भीड़ भी देखी जा रही है। हालांकि त्योहारी मौसम को लेकर लोग उत्साहित तो है। परंतु कोरोना के वर्तमान हालातों व नये सिरे से दस्तक के कारण लोग-बाग फिक्रमंद भी है। मुस्लीम समाज के प्रतिष्ठित जागरुक लोगों ने रमजान के महीने में होने वाली विशेष नमाज "तराहवी" को घर में ही अदा करने की गुजारिश की है। हालांकि इसे लेकर सरकार की तरफ से कोई गाइडलाइंस नहीं दी गई है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें