अमित नागोरी
गोलाघाट। एक वर्ष के पश्चात गोलाघाट जिले के काजीरंगा राष्ट्र उद्यान में पुनः गैंडे की हत्या से सनसनी फैली हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को इस सिंगविहीन गैंडे को इलेखन्दा बिल इलाके से वन कर्मियों ने बरामद किया। सिंगविहीन गैंडा बिल के किनारे से मिला। मालूम हो अगस्त 2020 के बाद काजीरंगा उद्यान में गैंडे को मारने की ये पहली वारदात है। पर्यावरणविदों की माने तो काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सुरक्षा व्यवस्था बढाने की जरूरत है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के कारण ऐसी वारदातो की उतपत्ति होती है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें