लखीमपुर: संवाददाताओं पर हुआ आक्रमण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर: संवाददाताओं पर हुआ आक्रमण

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

बोगिनदी थाने में शिकायत दर्ज, एक गिरफ्तार

लखीमपुर। विश्व परिवेश दिवस के अवसर पर लखीमपुर जिला के बोगिनदी थाना अंतर्गत कदम में समाचार संग्रह कर वापस  लखीमपुर की तरफ लौटते हुए संवाददाताओं के दल पर कुछ असामाजिक लोगों ने आक्रमण कर उनके साथ मारपीट की। उल्लेखनीय है कि बोगिनदी स्वेच्छा सेवी संगठन दुलुंग सुवंसीरी कंजर्वेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का समाचार संग्रह करने के लिए संवाददाताओं का दल वहां पहुंचा। समाचार संग्रह करने के बाद लखीमपुर की तरफ लौटते हुए संवाददाताओं के दल पर राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर ए एस 07 एसी 7189 नंबर की टाटा डीआई गाड़ी संवाददाताओं के गाड़ी को पीछा करके उनसे आगे निकल सामने आकर कर रुक गई ।अपने गाड़ी के सामने दूसरी गाड़ी को रुकते देख संवाददाताओं ने अपनी गाड़ी रोक ली।गाड़ी के संवाददाताओं के गाड़ी के आगे आकर रुकने का कारण जानने के लिए प्राग न्यूज़ के कैमरामैन रन्टु दत्त ने गाड़ी से उतरकर कारण जानना चाहा । उसी वक्त आव देखा न ताव  कदम  टेंगाबस्ति निवासी आमुअली का पुत्र उमेद अली,रुबेद खाड़िया, मकबुल अली का पुत्र राहूल अली, कलिया अली का पुत्र नेकिब अली नामक चार उपद्रवी युवकों ने  गाड़ी रुकते ही उक्त टाटा डीआई से उतरकर युवकों ने संवाददाताओं के दल में उपस्थित लोगों को अश्लील भाषा से अपमान कर उनके साथ मारपीट करने के लिए दौड़।संवाददाताओं के गाड़ी में उपस्थित पराग न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता तथा जाफा के केंद्रीय सांगठनिक सचिव कुशल सैकिया  मैं गाड़ी से उतर कर इस झगड़े का कारण जानना चाहा  इस पर  उन्हें भी को मारने के लिए भी यह चारों अभियुक्त दौड़ पड़े । फल स्वरूप संवाददाताओं को वहां से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। उन  उपद्रवी लोगों ने संवाददाताओं को जान से मारने की धमकी दी। उपस्थित संवाददाताओं बोगिनदी थाना में जाकर एक एफ आई आर दर्ज किया तथा अपने सुरक्षा की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही बोगिनदी प्रेस क्लब के  सदस्य बोगिनदी थाना में उपस्थित होकर संवाददाताओं पर आक्रमण करने वाले लोगों को अति शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की तथा इस घटना की निंदा की। तत्परता दिखाते हुए बोगिनदी थाना प्रभारी उत्तम अधिकारी ने रुबेद खाड़िया  को गिरफ्तार कर लिया बाकी तीन भागने में कामयाब हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। संवाददाताओं पर होने वाले इस आक्रमण की कई दल संगठनों ने निंदा की है साथ ही साथ  इन संगठनों ने पुलिस प्रशासन से ऐसा करने वाले अभियुक्तों को अति शीघ्र गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने एवं जिले में संवाददाताओं की सुरक्षा निश्चित करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```