अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया के स्वेक्षासेवी संगठन 'परमार्थ' द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंगिया के तोरोनी स्थित बैद्यगढ़ चक्र के अंतर्गत कृष्णगुरु शाखा सेवाश्रम प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन सचिव विश्वजीत काकोती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जानेमाने अभिनेता, परिचालक पंकज पल्लव शर्मा, स्थानीय गाँव प्रधान जयंत कुमार भुईया, बैद्यगढ़ चक्र के सचिव मन्तेश्वर कलिता सहित बहुत से गणमान्य लोग की उपस्थिति में विशिष्ट समाज सेवक रंजन उपाध्याय ने पौधरोपन किया। इस मौके विशिष्ट अतिथि रंजन उपाध्याय ने अपने भाषण में संगठन द्वारा किये गए इस कार्य की सराहना की । कार्यक्रम के अंत में संगठन के अध्यक्ष भास्कर कलिता ने उपस्थित सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और इसका संगरक्षण करने का आह्वान किया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें