कृषि मंत्री अतुल बोरा ने जिले के कोविड हालात की समीक्षा की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कृषि मंत्री अतुल बोरा ने जिले के कोविड हालात की समीक्षा की

 


अमित नागोरी 


गोलाघाट। कृषि मंत्री अतुल बोरा ने गोलाघाट जिला उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में जिले के कोविड हालात की समीक्षा की। जिले में विशेषकर बोकाखात अनुमंडल में कोविड-19 संक्रमण की बढ़ती दर पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने जिला प्रशासन को नए स्वास्थ्य निर्देशों को पूरे जिले में सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।


मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि खेती से जुड़े लोगों को मौजूदा खेती के मौसम के दौरान किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े । बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि क्या बोकाखात अनुमंडल में इस सख्त नीति को ज्यादा समय तक रखने से ऐसी स्थिति पैदा हो जाएगी जहां बिना राशन कार्ड वाले जरूरतमंदों केे मदद करने की जरूरत आन पड़े । 


उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि चाय बागान क्षेत्रों में कोविड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए  कम से कम एक सप्ताह तक किसी भी श्रमिक को बगान के बाहर से नहीं लाया जाने के निर्देश दिए ।


उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए चाय बागानों में श्रमिकों की मौजूदा न्यूनतम संख्या से ही काम चलाना चाहिए और बाहर से श्रमिक नही लाने चाहिए। 


उन्होंने जनता से सार्वजनिक स्थानों, बाजारों आदि में भीड़भाड़ से बचने का आह्वान किया।  उन्होंने कहा कि यदि लोग सरकार के कोविड सम्बंधित निर्देश को मानकर चलते तो कोविड की परिस्थिति ऐसे स्तर पर नही पहुंचती । मंत्री ने अभी भी जनता से सतर्क रहने का आग्रह किया हैं।  बैठक में जिले में संक्रमण की दर बढ़ने के मद्देनजर टीकाकरण की आपूर्ति बढ़ाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई । 


मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि टीकाकरण केंद्रों को अधिक से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।  साथ ही उन क्षेत्रों में परीक्षण और टीकाकरण बढ़ाने का भी निर्देश दिया  जहां कोविड संक्रमण बढ़ा है। उन्होंने कोविड के प्रबंधन में विकास क्षेत्र के मुद्दों को सक्रिय रूप से शामिल करने का भी निर्देश दिया।  बैठक में सरूपथर के विधायक विश्वजीत फुकन, मानवेंद्र प्रताप सिंह जिला उपायुक्त , डॉ. राबिन कुमार पुलिस अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी  उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें