अरुण अग्रवाल
रंगिया। अपनी ही बेटी के अत्याचार से तंग आकर एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला ने नदी पर बने बांस के एक पुल से कूदते की कोशिश की किन्तु पास खड़े एक युवक ने उसे नदी में कूदने से बचा लिया। यह घटना रंगिया की है। वृद्ध महिला द्वारा आत्महत्या के प्रयास की यह घटना अंचल में चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब 90 साल की इस वृद्ध महिला ने अपने आप को रंगिया के वार्ड नं 2 में रहने वाली देवीरॉय मंडल बताया। उसने मीडिया को बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। दोनों में एक बेटी उसकी देखभाल करती है परंतु दूसरी बेटी अक्सर उससे मारपीट करती रहती है। यही कारण है कि उसने आत्महत्या का फैसला लिया। उसने कहा कि वह किसी भी कारण से वापस घर नहीं जाना चाहती वह वृद्धाश्रम में अपना बाकी जीवन बिताना चाहती है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें