पूजा माहेश्वरी
शिविर में सोमवार को 330 लोगों को वैक्सीन प्रदान की गई
नगांव। मारवाड़ी सम्मलेन और मारवाड़ी युवा मंच की नगांव शाखाओं ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से तीसरे चरण के वेक्सीनेशन शिविर का आयोजन श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में सोमवार को किया। सोमवार को शिविर का तेरहवां दिन था। सोमवार को शिविर में श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम ,नगांव ने अपना सहयोग बढ़ाया। सोमवार के शिविर आयोजन में कुल 330 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की खुराक प्रदान की गई। इस तरह अभी तक संस्था ने कुल 3489 वैक्सीन जरुरत मंद लोगों को लगाई है। शिविर अभी भी जारी रहने की उम्मीद जताई गई है। सोमवार को शिविर को सफल बनाने में संयोजक द्वय ललित कोठारी और करण अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नितिन मुंधड़ा, सचिव चाहत पोद्दार, विवेक तोदी, जुगल मोर्, रजत केजडीवाल्, रुपेश जालान्, सौरव गाड़ोदिया, यश तोदी, परमेश्वर लाल बिहानी, सुरेश शर्मा (सुरिया), श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम की तरफ से सचिव बिनोद गुजरानी और जगदीश धूत ने भरपूर सहयोग प्रदान किया। शिविर मे मारवाडी सम्मेलन के पूर्व सचिव व श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम के अध्यक्ष अजित महेश्वरी और प्रदीप लोहिया भी उपस्थिति थे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें