स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री केशव महंत ने नगांव जिला प्रशासन संग समीक्षा बैठक की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री केशव महंत ने नगांव जिला प्रशासन संग समीक्षा बैठक की

 


पूजा माहेश्वरी

निर्माणाधीन नगांव चिकित्सा महाविद्यालय का श्री महंत ने किया दौरा 

नगांव। असम सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री केशव महंत ने सोमवार को नगांव जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस बैठक में जिला उपायुक्त कविता पद्मनाभन सहित विभिन्न संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे। जिला में कोविड संक्रमण की परिस्थिति पर और दी जा रही वैक्सीन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई ।कोविड के लिए हो रही जांच में मंत्री केशव महंत ने आरटीपीसीआर जांच पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया।कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए उन्होंने कंटेंटमेंट जोन में बाध्यता मूलक जांच करने के निर्देश जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दिए ।कंटेंटमेंट जोन में राहत सामग्री वितरित किए जाने पर भी श्री महंत ने बल दिया। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा के साथ श्री महंत ने कर्फ्यू के दौरान जिला की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की। नगांव में आरटीपीसीआर जांच के लिए तैयार हो रही जांच शाला की उन्होंने समीक्षा की और  एक सप्ताह के अंदर उक्त जांच शाला तैयार करने के लिए उन्होंने जिला स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। नगांव चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में तैयार हो रही है जांच शाला। जहां बच्चों के स्वबाब की जांच भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नगांव चिकित्सा महाविद्यालय में बच्चों के लिए दस आईसीयू बैड तैयार किए जा रहे हैं जिसकी समय सीमा भी निर्धारित करते हुए श्री महंत ने जिला स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग (गृह) को निर्देश दिए। इससे पूर्व मंत्री केशव महंत ने मोहखुली में निर्माणाधीन नगांव चिकित्सा महाविद्यालय और चिकित्सालय का दौरा कर कार्य के रफ्तार का जायजा लिया। श्री महंत के इस दौरे में स्वास्थ्य संचालक डॉ रथींद्र भुयां, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन असम के कार्यकारी संचालक डॉ मनोज चौधरी और स्वास्थ्य विभाग के सह सचिव कमलजीत तालुकदार साथ में मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें