ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष पर 27 जून 2021 को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष स्व. पवन सिकरिया व लखीमपुर शाखा के कार्यकारिणी तथा नेत्रदान संयोजक स्व. महेश राठी की स्मृति पर मारवाड़ी युवा मंच लखीमपुर शाखा ने नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन के साथ मिलकर सयुंक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक श्री श्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी परिषर मे किया गया। 'रक्तदान महादान है' लोग इसके महत्व को समझ रहे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए कुल 74 यूनिट का रक्तदान दिया गया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी रक्तदान दाताओं का रैपिड एंटीजन टेस्ट भी करवाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी सदस्यों का योगदान रहा। रक्तदान के इस कार्यक्रम की काफी लोगों ने प्रसंसा की। इस कार्यक्रम में डॉ रोहिणी बोरा व उनकी पूरी टीम का भी पूरा योगदान रहा। शिविर में अध्यक्ष अनुराग चाण्डक, सचीव आरव लखोटिया, रक्तदान संयोजक मुकेश जैन उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें