लखीमपुर: दूसरी लहर में 5295 लोगों ने हराया कोरोना को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर: दूसरी लहर में 5295 लोगों ने हराया कोरोना को

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी


लखीमपुर। लखीमपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कुल 5297 लोगों ने स्वस्थ होकर कोविड-19 को परास्त किया है। जिले में इस वैश्विक महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या कुल 6241 है, जिनमें 5297 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आज के दिन 4947 लोगो की आर ए टी और 220 लोगो की आर टी पी सी आर की जांच की गई है जिसमें आर ए टी जांच में 125 लोगो को और आर टी पी सी आर जांच में 5 लोगों को वैश्विक महामारी से संक्रमित पाया गया अर्थात लखीमपुर जिले में आज समाचार लिखे जाने तक कुल 130 लोग इस वैश्विक महामारी से संक्रमित है। इसके अलावा चिकित्सालय से 61 लोग और होम आइसोलेशन से 45 लोग अर्थात कुल 106 लोग इस वैश्विक महामारी से स्वस्थ होकर अपने अपने गणतंत्व पर चले गए हैं । जिले में आज इस महामारी से 2 अन्य लोगों को कॉल ने अपना ग्रास बना लिया है जिसके पश्चात लखीमपुर जिले में सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस महामारी से संक्रमित होकर काल का ग्रास बनने वाले लोगों की संख्या 73  तक पहुंच चुकी है। इस महामारी से संक्रमित होने के पश्चात जिले में रिकवरी दर 84.87 प्रतिशत है। आज के दिन का पॉजिटिविटी दर 2.52 प्रतिशत है जबकि कुल पॉजिटिविटी दर 3.24 प्रतिशत है। इसके अलावा जिले में इस महामारी से संक्रमित 50 साल से अधिक आयु के लोगो की संख्या 18 है। समाचार लिखे जाने तक इस महामारी से संक्रमित कुल 871 लोगों में से 439 लोग हम आइसोलेशन में और 432 लोग चिकित्सालय में अपनी ठीक होने के लिए जीवन और मृत्यु के साथ संघर्ष कर रहे हैं। जिले में मृत्यु की दर 1.17 प्रतिशत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें