अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट के खुमताई स्थित जिंटू गोगोई स्मारक स्थल पर आज कारगिल शहीद कैप्टन जिंटू गोगोई की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई। आज उनकी 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वीर चक्र प्रापक (मरणोपरांत) कैप्टन जिंटू गोगोई के माता-पिता थोगीराम गोगोई और दुलुप्रोवा गोगोई ने खुमताई में उनके स्मारक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर अपने वीर सैनिक पुत्र को श्रद्धांजलि दी।
मालूम हो भारतीय सेना में 17 गढ़वाल राइफल्स में कैप्टन रहे जिंटू गोगोई ने 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए देश के लिए अपना बलिदान दिया। आज इस दौरान स्थानीय लोगो ने श्रद्धांजलि दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें