निमोनिया, मेनिनजाइटिस से बच्चों को सुरक्षित रखने की पहल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

निमोनिया, मेनिनजाइटिस से बच्चों को सुरक्षित रखने की पहल

 


रविन्द्र तोदी


धुबड़ी। निमोनिया, मेनिनजाइटिस, सेप्टिसेमिया जैसी संक्रामक बिमारीयो से बच्चों की सुरक्षा हेतु धुबड़ी जिला स्वास्थ्य विभाग ने पीसीभी टिका प्रदान के लिए आज से अभियान का शुभारंभ किया है। धुबड़ी जिला संयुक्त स्वास्थ संचालक के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के जरिए "निउमकक्काल कंजुगेट" नामक वैक्सीन प्रदान की प्रक्रिया की धुबड़ी में शुरुआत की गई। धुबड़ी जिला उपायुक्त ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर कई बच्चों को यह वैक्सीन दी गई। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बच्चा जन्म लेने के 6 सप्ताह,14 सप्ताह व 9 महीने के तहत वैक्सीन की तीन डोज बच्चों को दी जाएगी। तथा अन्य टिको की तरह यह टिका भी सरकारी हर स्वास्थ कैन्द्र में निशुल्क दिया जाएगा। यह वैक्सीन निउमोक्कास वैक्टेरिया द्वारा उत्पन्न संक्रमण के चलते होने वाली निमोनिया, मेनिनजाइटिस व सेप्टिसेमिया आदी जैसे रोगो से बच्चों को बचाएगा। मालूम हो कि इस तरह की बिमारीयो के चलते सन् 2010 में 1.05 लाख लोग,व सन् 2015 में 53300 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।दो साल से कम उम्र के बच्चे जल्द ही इस बिमारी की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में स्वास्थ विभाग ने सभी माता पिता व अभिभावकों से समय पर बच्चों को यह वैक्सीन दिलाने की अपील की है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त नित्य विनोद वारी,स्वास्थ विभाग के अधिकारी, आशाकर्मी, नर्स व अन्य स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें