रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। धुबड़ी में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए आशाकर्मीयो का दल शहर में घर घर अभियान चला रहा है। मालूम हो कि धुबड़ी शहर में कोविड-19 वायरस की यथास्थिति को समझने व शहरी लोगों की स्वास्थजनित समस्याओं का संज्ञान लेने हेतु स्वास्थ विभाग के दिशा-निर्देश पर आशाकर्मीयो का दल शहर में घर घर जाकर लोगों के स्वस्थ का हाल जानने में लगा है।धुबड़ी जिला नगर स्वास्थ समन्वयक नजरुल इस्लाम ने बताया कि इस अभियान का मकसद शहर में कोविड-19 की वास्तविक स्थिति को परखना है। तथा इस टीम में आशाकर्मीयो,एएनएम के अलावा लेब टेक्नीशियन भी शामिल है।शहर के लगभग सभी 16 वार्ड में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आशाकर्मीयो की टीम निवासीयो के घर घर जाकर परिवार के किसी भी सदस्य को खांसी, सर्दी, कफ, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो रही है या नहीं इस संबंध में खोज खबर ली जा रही है। तथा हल्के लक्षण युक्त संदिग्ध लोगों की स्पाट पर ही रेट व आरटीपीसीआर के तहत कोविड जांच भी की जा रही है।इसे लेकर आशाकर्मीयो की टीम द्वारा विभिन्न वार्डों में सजगतामुलक अभियान भी चलाया जा रहा है। तथा शहरी लोगों से हल्के लक्षण भी दिखने की सुरत में तत्काल स्वास्थ विभाग से संपर्क करने की अपील भी की जा रही है।












Covid-19 roktham ke liye Asha aur swasthya karmio ko utarna bahut hee sakun pahuchane wala hai.Es kram me mera sujhaw hai kee waise bujurg log jo kisi karan se 1st Corona Vccine nahi le sake aur jo 2nd dose lene ke anichhita me rah rahe hai ka name,mob.no.note kar swasthy bibhag ko saup de taki vavvine ke uplabdha hote hee unhe suchit ki ja sake kee kis tithi ko aana hai.👌👌👌👌👌✋✋✋✋✋✌✌✌✌✌
जवाब देंहटाएंBahut bahut dhanybad.Lekin jab mera email id:drshankarprasad885@gmail.com hai to Unknown ke bdle use prakashit karte to achha hota.U mai ek rtd doctor hu aur agar kisi ko kisi tarah ki pareshani ho to mere mob.no.8474053449 par bhi sampark kar sakte hai.✋✋✋✋✋✌✌✌✌✌
जवाब देंहटाएं