शोर्ट सप्लाई के चलते धुबड़ी में टांय टांय फिस्स मेगा वैक्सीनेशन अभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शोर्ट सप्लाई के चलते धुबड़ी में टांय टांय फिस्स मेगा वैक्सीनेशन अभियान

 


रविन्द्र तोदी

सौ से दो पर पहुंची वैक्सीन सेंटरों की संख्या

आज महज 394 लोगों को ही लगी वैक्सीन

धुबड़ी। स्वास्थ विभाग के कर्मीयों द्वारा पूरी ताकत लगा दिए जाने के बावजूद धुबड़ी जिले में मेगा वैक्सिनेशन अभियान टांय टांय फीस्स नजर आ रहा है।क्योंकि अभियान के पहले दिन को छोड़कर लगभग सभी दिन वैक्सीन की जबरदस्त शार्ट सप्लाई रही। वहीं आज जिला स्वास्थ निदेशक के कार्यालय परिसर में सुबह से वैक्सीन के लिए कतार लगाकर खड़े लोग उस वक्त मन मसोस कर व गुस्से को दबाकर रह गए जब घंटों बाद उन्हें बताया गया कि आज वैक्सीन नहीं है। इस संबंध में समाजकर्मी सिमुल सरकार ने आज एक पत्र लिखकर जिला उपायुक्त से शिकायत की है तथा धुबड़ी में वैक्सीन की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करवाने तथा इसे लेकर आम लोगों को हो रही समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख सेंटरों में लोग पहले से पंजिकरण व तय कार्यक्रम के तहत आते हैं। ऐसे में अचानक वैक्सीन न होने की सुरत में जनसंयोग विभाग के एफएलएस के जरिए आम शहरी जनता को सुचित किया जा सकता है।ताकि लोग परेशान न हो। वहीं इधर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हेल्थ कर्मीयों का कहना है कि संध्या सात आठ बजे तक वैक्सीन का प्रोग्राम दिया जाता है कि कल के लिए कहां व कितनी वैक्सीन मिलेगी। ऐसे में विभाग इतने कम समय में सुचना संप्रचार के लिए हर संभव प्रयास करता है।ईधर वैक्सीन की शोर्ट सप्लाई भी विभागीय कर्मीयों के लिए चुनौती बनी हुई है। मालूम हो कि धुबड़ी जिला प्रशासन ने मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले में रोजाना 15 हजार लोगों को वैक्सीन दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। तथा पहले 82 बाद में सौ वैक्सीनेशन सेंटर भी खोले गए। परंतु वैक्सीन के अभाव में आज सीर्फ दो सेंटर पर ही महज 394 लोगों को वैक्सीन दी गई। वहीं विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जिले में धुबड़ी पुलिस अस्पताल स्थित सीर्फ एक ही सेंटर आपरेट रहेगा। जहां कोवैक्सीन की दो सौ डोज उपलब्ध रहेगी तथा दुसरी डोज दी जाएगी। ऐसे में वैक्सीन की शोर्ट सप्लाई के बीच जिला प्रशासन मेगा वैक्सीनेशन अभियान को कैसे व कितना सफल बना पाएगा यह अपने आप में देखने वाला विषय होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें