हत्याकांड के 22 दिन बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर हत्यारे - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हत्याकांड के 22 दिन बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर हत्यारे

 


रविन्द्र तोदी

पत्नी ने लगाई धुबड़ी एसपी से न्याय की गुहार

धुबड़ी। धुबड़ी जिले के बिलासीपाड़ा महकमे के अंतर्गत लखिगंज के भाषानीगांव के अब्दुल लतीफ अहमद की हत्या के 22 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक हत्यारों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। इसे लेकर अब्दुल लतीफ की पत्नी मामोनी बेगम ने क्षोभ प्रकट किया है। तथा आज समाजकर्मी सिमुल सरकार, अब्दुल नासेर अलफारुखी व पूर्व विधायक जाहानूद्दीन के सहयोग से तथा नेतृत्व में मामोनी बेगम ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है।साथ ही एक ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने की मांग की गई है। इस संबंध में अब्दुल नासेर अलफारुखी ने आज यहां बताया कि बिते 5 जुन की संध्या को अब्दुल लतीफ के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह फोन के पश्चात घर से निकला जो लौटकर नहीं आया।बाद में अगले दिन लखिगंज के एलेंगामारी इलाके में उसका शव पाया गया।मामोनी बेगम ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अब्दुल लतीफ के मोबाइल पर जो अंतिम कोल आया वह ट्रू कालर में अंजन नाथ का बताया गया। तथा बिलासीपाड़ा पुलिस के मुताबिक अंजन नाथ पुलिस का कांस्टेबल है। इस संबंध में 6 जुन को ही लखिगंज पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया गया। परंतु अब तक दोषी को गिरफतार नहीं किया जा सका है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें