गोलाघाट: कुख्यात ड्रग्स माफिया पकड़ाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: कुख्यात ड्रग्स माफिया पकड़ाया

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। गोलाघाट के खूंखार ड्रग माफिया पप्पू अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए फरकाटिंग थाने की एक टीम ने पप्पू अली को कल शाम फरकाटिंग से पकड़ने में कामयाबी हासिल की। कुछ दिन पहले गोलाघाट के तिरुवाल बोरफुखान खाट इलाके में उसके निर्माणाधीन घर से ड्रग्स जब्त किया गया था। तब से पप्पू अली फरार था। गोलाघाट व अन्य जिलों में नशीली दवाओं की आपूर्ति के अलावा यह ड्रग माफिया कई अवैध गतिविधियों में लिप्त था। मालूम हो दो साल पहले पुलिस ने तलाशी अभियान में उसके घर से पिस्टल, ग्रेनेड और सैन्य वर्दी जब्त की थी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें