अमित नागोरी
गोलाघाट। स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग के गोलाघाट जिला इकाई के तत्वावधान और दी ग्रीन विलेज नामक एन जी ओ के सहयोग से एक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन फर्काटिंग के उलुटोली प्राथमिक विद्यालय में बीते कल हुआ। टीकाकरण शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोलाघाट जिला इकाई सेवा प्रमुख पापु बोरदोलय और दी ग्रीन विलेज के उपाध्यक्ष प्रियांकु महंत ने किया।
कार्यक्रम का संचालन ज्योतिमोनी महंत ने किया। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ पुष्प खेरिया ने पौधे रौपन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य गोलाघाट के डॉ अरुण महंत, उपप्रभागीय चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुलिन भराली विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान 40 से भी अधिक विशेष रूप से सक्षम लोगों को कोविड का प्रथम टीका लगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें