अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट वाणिज्य महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा 7 जून 2021 को राष्ट्रीय स्तर पर (विषय: 'वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर आधारित') ऑनलाइन हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्षआ जोनटी दुवरा ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में सुनील गुप्ता, सहायक प्रबंधक (सेवानिवृत्त), जयपुर ने प्रथम पुरस्कार, डॉ वंदना मिश्र मोहिनी, सहायक प्राध्यापक, हिंदी विभाग, श्री वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय, इंदौर ने द्वितीय पुरस्कार और प्रतिभा गुप्ता, हिंदी व्याख्याता, गवर्मेंट सीनियर विद्यालय, दांतिल, राजस्थान ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। आयोजन समिति ने सभी को बधाई दी हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें