गुवाहाटी। राजधानी गुवाहाटी के आठगांव कब्रिस्तान कमेटी की ओर से रविवार को कोरोना महामारी से बचने और कब्रिस्तान में दफनाए गये लोगों लिए कुरान खतम, मिलाद, दुआ की गई।
गुवाहाटी कब्रिस्तान कमेटी के सचिव मोहम्मद मुर्तुजा ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी के दौरान कोरोना संक्रमित होकर इंतकाल हुए एक सौ एक लोगों को हमारे कब्रिस्तान में दफनाया गया था। इस बर्ष कोरोना संक्रमण से मरने वाले 108 लोगों को दफनाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों को पूरे इस्लामिक रीति नीति के तहत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए जनाजा और शवों को दफनाया जा रहा है।
वहीं कब्रिस्तान कमेटी की ओर से हर रोज 250 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का पैकेट वितरित किया जा रहा है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें