निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। होजाई जिला के फूलतुली अंचल के उदाली आदर्श चिकित्सालय में एक कोविड-19 रोगी की मृत्यु के बाद संगठित हुई घटना जिसमें एक चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर कुछ दूष्कृतकारियों ने हमला कर दिया था। इस घटना की निंदा पूरे भारतवर्ष हुई और असम सरकार ने इसकी गंभीरता समझते हुए तत्परता दिखाई। इस मामले अब तक 25 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी संदर्भ में आज होजाई के विधायक रामकृष्ण घोष, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप कुमार देव, ने अन्य भाजपा कर्मियों के साथ उक्त चिकित्सालय का दौरा किया। विधायक रामकृष्ण घोष ने उक्त चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से विस्तृत बातचीत की। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जाना। विधायक के सामने मौजूद चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि आज भी हम उस घटना के वजह से डरे सहमे हुए हैं और दिल में यही डर रहता है कि कहीं कुछ ऐसी घटना वापस नहीं घट जाए। इसके बाद विधायक घोष ने वहां के गांववासियों से भी इस विषय पर बातचीत की। इस दौरान विधायक घोष ने लोगों से आव्हान किया की इस तरह की घटनाओं पर नजर रखें ताकि भविष्य में इन्हें वापस नहीं दोहराया जाए।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें