अमित नागोरी
गोलाघाट। सैन्ट्रल एक्साइज इन्सपेक्टर कमल दास सरूपथार द्वारा क़ई गुड़ के कार्टून जब्त किए गए थे। इनमे 10 किलो वजन का 239 कार्टून गुङ गौशाला मे गौवंश हेतु प्रदान किया गया ।यह गुड़ देरगांव के समाजसेवी प्रदीप खदरिया के प्रयास से ही प्राप्त हुआ है। गोलाघाट गौशाला के अध्यक्ष सुशील जसरासरिया और जगदीश शर्मा के अनुसार इससे पहले भी श्री खदरिया ने प्रयास करके देरगांव से भी एक गाड़ी गुड़ अपनी गाड़ी से गोलाघाट गौशाला भिजवाया था। प्रदीप खदरिया परम गौभक्त हैं और गोलाघाट गौशाला परिवार ने उनका साधुवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें