लखीमपुर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

एक और संक्रमित मरीज की मृत्यु के साथ मृतकों की कुल संख्या पहुंची 74 

आज 121 नए लोग हुए इस वैश्विक महामारी के शिकार 

लखीमपुर। लखीमपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कुल 5494 लोगों ने स्वस्थ होकर कोविड-19 को परास्त किया है। जिले में इस वैश्विक महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या कुल 6503 है, जिनमें 5494 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल 6503 संक्रमित लोगों में से आर ए टी की जांच में 6101 लोगो और आर टी पी सी आर की जांच में 402 लोगो को इस वैश्विक महामारी से संक्रमित पाया गया। आज के दिन आर ए टी जांच में 110 लोगो को और आर टी पी सी आर जांच में 11 लोगों को वैश्विक महामारी से संक्रमित पाया गया अर्थात लखीमपुर जिले में आज समाचार लिखे जाने तक कुल 121 लोग इस वैश्विक महामारी से संक्रमित है। इसके अलावा चिकित्सालय से 56 लोग और होम आइसोलेशन से 43 लोग अर्थात कुल 99 लोग इस वैश्विक महामारी से स्वस्थ होकर अपने अपने गणतंत्व पर चले गए हैं। जिले में आज इस महामारी से 1 अन्य लोगों को कॉल ने अपना ग्रास बना लिया है जिसके पश्चात लखीमपुर जिले में सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस महामारी से संक्रमित होकर काल का ग्रास बनने वाले लोगों की संख्या 74  तक पहुंच चुकी है। इस महामारी से संक्रमित होने के पश्चात जिले में रिकवरी दर 84.48 प्रतिशत है। आज के दिन का पॉजिटिविटी दर 3.47 प्रतिशत है जबकि कुल पॉजिटिविटी दर 3.22 प्रतिशत है। इसके अलावा जिले में इस महामारी से संक्रमित 50 साल से अधिक आयु के लोगो की संख्या 19 है। समाचार लिखे जाने तक इस महामारी से संक्रमित कुल 935 लोगों में से 439 लोग हम आइसोलेशन में और 496 लोग चिकित्सालय में अपनी ठीक होने के लिए जीवन और मृत्यु के साथ संघर्ष कर रहे हैं । जिले में मृत्यु की दर 1.14 प्रतिशत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें