रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। राज्य में चल रहे अतिक्रमण हटाओ उच्छेद अभियान को लेकर असम मियां परिषद ने कड़ी आपत्ती जताते हुए तत्काल इस अभियान को रोकने की असम सरकार से मांग की है। इस संबंध में मियां परिषद ने आज धुबड़ी में जिला उपायुक्त के जरिए मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा को एक ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि मियां जनगोष्ठी के लोगों को इस तरह से उच्छेद करना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। तथा यह अभियान जारी रहा तो नई नई समस्याएं खड़ी होंगी। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शोणितपुर,दरंग,होजाई,करिमगंज आदी जिलों के विभिन्न अंचलों में जबरन उच्छेद किए गए खिलंजिया मियां समुदाय के लोगों के लिए पूनर्स्थापन की व्यवस्था कर सरकार संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करें। वहीं मियां परिषद ने एनआरसी के संबंध में भी नागरिक समाज की उपस्थिति में गांव में मेजिस्ट्रेट तैनात कर रिवेरिफिकेशन की प्रक्रिया चलाने की मांग की है। तथा एनआरसी को लेकर कोई भी परेशान या प्रताडीत न होने पाए इस बात का ध्यान रखने की भी असम सरकार से मांग की है। इस बात की जानकारी ज्ञापन सौंपने के पश्चात मियां परिषद के कैन्द्रिय उपाध्यक्ष एम मुजिबर रहमान ने पत्रकारों को दी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें