पूजा माहेश्वरी
जिला उपायुक्त कविता पद्मनाभन करकमलों से शुभारम्भ
सदर विधायक रुपक शर्मा भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे
नगांव। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की तरह नगांव जिला में भी बच्चों के लिए पीसीभी वैक्सीन शिविर का शुभारंभ हुआ। नगांव शहीद भोगेश्वरी फूकनीन सिविल अस्पताल में बुधवार को जिला उपायुक्त कविता पद्मनाभन के करकमलों से वैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर जिला उपायुक्त कविता पद्मनाभन ने शिविर का उद्घाटन करने के बाद बच्चों को पीसीभी वैक्सीन देने का क्रम जारी हुआ। मंगलवार को आरंभ हुए पीसीभी वैक्सीन शिविर में पांच बच्चों को पीसीभी वैक्सीन प्रदान की गई । उल्लेखनीय है कि निमोनिया और अन्य रोगों से बचाव के लिए पीसीभी वैक्सीन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क वैक्सीन दी जा रही है। इस संदर्भ में मंगलवार को एक सभा का आयोजन किया गया । नगांव जिला के अतिरिक्त स्वास्थ्य संचालक डॉ अतुल चंद्र पातर ने सभा की अध्यक्षता की इस सभा के मुख्य अतिथि नगांव सदर विधायक रुपक शर्मा थे। निःशुल्क वैक्सीन कार्यक्रम पर बोलते हुए विधायक रुपक शर्मा ने वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सभा में वैक्सीन कार्यक्रम के मुख्य अधिकारी जिला के अतिरिक्त उपायुक्त उदय आदित्य गोगोई , जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,नर्स और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें