मारवाड़ी हॉस्पिटल के बगल के नालों में कचरे का जमाव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी हॉस्पिटल के बगल के नालों में कचरे का जमाव

 


गुवाहाटी। आठगांव स्थित मारवाड़ी मेटरनिटी हॉस्पिटल, गुवाहाटी गौशाला और आठगांव कब्रिस्तान जैसी बड़ी बड़ी सामाजिक संस्थाओं के नाक के नीचे बह रहे नालों की दुर्गंध से शोचनीय हालत देखते ही बन रही है। यह नाला छत्रीबाड़ी केसी चौधरी रोड से ब्राह्मण भवन व महेश्वरी भवन के सामने से  सती जयमति रोड के नीचे होकर मारवाड़ी मेटरनिटी के बगल से भरलु नाले में जाकर मिलता है। ताकि इन क्षेत्रों का जल निकासी भरलु नाले द्वारा ब्रह्मपुत्र तक पहुंच सके। लेकिन स्थानीय लोगों की लापरवाही के चलते सती जयमति रोड  के नीचे बने इस नाले के दोनों छोर पर प्लास्टिक की बोतल व प्लास्टिक का कचरा जाम होने की वजह से नाली का पानी का बहाव बंद हो गया है। जिससे कचरे की सड़ने से दुर्गंध एवं मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ध्यान देने लायक बात यह है कि यह नाला मारवाड़ी मेटरनिटी हॉस्पिटल की दीवार के बगल से गुजरता है। इस गंदगी भरे नाले की दुर्गंध और मच्छर का सीधा प्रभाव मारवाड़ी मेटरनिटी हॉस्पिटल के अंदर तक पड़ता है। लेकिन किसी ने भी आज तक इस नाले की सफाई पर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते नाले में फेंकी गंदगी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। नगर निगम ने बरसात के चलते नाले की सफाई का काम रोक कर रखा है। मगर हास्पीटल को ध्यान में रखते हुए इस नाले की नियमित सफाई होना आवश्यक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें