इतिहास के पन्नों मेंः 01 जुलाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इतिहास के पन्नों मेंः 01 जुलाई

 


महत्वपूर्ण कदमः देश की कर प्रणाली में सुधार की दिशा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया जो 01 जुलाई 2017 को लागू हो गया। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को अमल में लाया गया। इसके लागू होने से केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अलग-अलग दरों पर लगाए जा रहे विभिन्न करों को हटाकर पूरे देश के लिए एक ही अप्रत्यक्ष कर प्रणाली प्रभावी हो गयी। वस्तु एवं सेवा कर, वस्तु एवं सेवाकर परिषद् द्वारा संचालित होता है और देश के वित्तमंत्री इसके अध्यक्ष होते हैं। इसे लागू करने के लिए भारतीय संविधान में संशोधन किया गया था। सरकार तथा कई अर्थशास्त्रियों की तरफ से स्वतंत्रता के बाद सबसे बड़े आर्थिक सुधार के तौर पर इसे रेखांकित किया गया।


अन्य अहम घटनाएंः

1862ः कलकत्ता उच्च न्यायालय का उ


1879ः भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।


1955ः इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण, इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।


1960ः अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।


1964ः भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।


1968ः अमेरिका, ब्रिटेन, रूस सहित 59 देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किये।


1995ः अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ प्रतिबंध हटाए।


1997ः हॉन्गकॉन्ग ने 156 वर्षों के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें