नगांव में मूल्य वृद्धि को लेकर अजयुछाप का विरोध प्रदर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में मूल्य वृद्धि को लेकर अजयुछाप का विरोध प्रदर्शन

 


 पूजा माहेश्वरी


नगांव। जातीयतावादी युवा छात्र परिषद की नगांव जिला समिति ने आज मूल्य वृद्धि के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया। अजयुछाप की नागांव जिला समिति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर विरोध रैली निकाली। इस विरोध रैली में अजयुछाप सदस्यों ने हाथों में सामग्री, मोटरसाइकिल पर रसोई गैस के खाली सिलेंडर लेकर अपना विरोध दर्ज कर रहे थे। अजयुछाप के कार्यकर्ताओं ने इस विरोध रैली में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूंजी पतियों के गोद की कठपुतली बन गई है ।जिसके कारण आए दिन अत्यावश्यक सामग्रियों की मूल्य वृद्धि हो रही है और सरकार का मूल्य वृद्धि पर से नियंत्रण खत्म हो चुका है । आम जनता इसमें पीसते  जा रही है। परिषद ने दुख जताया कि वैश्विक महामारी में आम लोगों की कमर तोड़ दी है और सरकार ने बची खुची कसर भी निकाल दी है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने हूंकार भरी है कि सरकार मूल्य वृद्धि पर अंकुश नहीं लगा पाती है तो  आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन कार्यक्रम हाथ में लिए जायेंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें