अरुणा अग्रवाल
रंगिया। राज्य में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा आंशिक तालाबंदी की गई है। इसके फलस्वरूप साधारण लोगों के बीच भोजन का एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। ऐसी स्थिति में रंगिया, तुलसीबारी के स्थानीय डे माथा नामक एक अंग्रेजी विद्यालय इनकी सहायता के लिए आगे आया है। आज इस विद्यालय के अधिकारियों ने अंचल के बहुत से गरीब परिवारों के बीच चावल, चीनी और विभिन्न तरह की खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। उक्त कार्यक्रम में गाँव प्रधान जयंत कुमार भुईया के साथ-साथ ऋतुराज कलिता, समाज सेवक दिलीप कलिता सहित बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें