अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट के नुमालीगढ़ थाना क्षेत्र के 4 नम्बर रोंगबोंग गांव में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक स्कूली छात्रा की दुर्घटना में मौत हो गयी। रिपोर्ट के अनुसार ए एस 05 सी 7156 पंजीकरण संख्या वाले एक तेज रफ्तार डंपर ने अपनी साइकिल पर सवार एक स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची और उसकी साइकिल को टक्कर मारने के बाद डंपर गहरे नाले में जा गिरा। हादसे में स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अक्सर क्षेत्र में डंपरों की लापरवाही से वाहन चलाने से लोगों में दहशत का माहौल है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें