गुवाहाटी। राजधानी गुवाहाटी महानगर के सोनापुर थानांतर्गत तेपेसिया स्थित डॉन बॉस्को विश्वविद्यालय परिसर में आए दिन जंगली हाथियों को देखा जाता है। जिसके चलते विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले लोगों के डर का माहौल उत्पन्न हो जाता है।
मंगलवार को भी एक जंगली हाथी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच गया। जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में दहशत उत्पन्न हो गयी। विश्वविद्यालय प्रबंधन पर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इसकी जानकारी वन विभाग को नहीं दी गयी। अपने स्तर पर ही विश्वविद्यालय प्रबंधन शोर मचाकर हाथी को भगा दिया। हालांकि, हाथी काफी देर तक विश्वविद्यालय परिसर में घूमता रहा। परिसर में मौजूद तालाब में भी काफी देर तक हाथी स्नान करता रहा।
मिली जानकारी के अनुसार भोजन की तलाश में आए दिन आमसांग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से निकलकर जंगली हाथी डॉन बॉस्को विश्वविद्यालय परिसर में घुस आते हैं। जिसकी वजह से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, वहां मौजूद शिक्षक, सिक्योरिटी गार्ड आदि के बीच दहशत का माहौल देखा जाता है।
ज्ञात हो कि डॉन बॉस्को विश्वविद्यालय के ऊपर आमसांग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की जमीन को अवैध तरीके से कब्जा करने का भी आरोप है। वहीं आमसांग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के पास विश्वविद्यालय द्वारा नियमों को ताक पर रखकर पहाड़ की कटाई के अलावा बिल्डिंग बनाया जा रहा है, जो वन्य जीवों के लिए काफी बड़ा खतरा आने वाले समय में साबित हो सकता है। सूत्रों ने बताया है कि इलाके में एलिफेंट कॉरिडोर था, विश्वविद्यालय के बनने के बाद कॉरिडोर को बंद कर दिया गया, जिसकी वजह से हाथियों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें