रंगिया: पुलिस ने अभियान चलाकर 2 ड्रग्स व्यवसायियों को किया गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: पुलिस ने अभियान चलाकर 2 ड्रग्स व्यवसायियों को किया गिरफ्तार

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। रंगिया पुलिस द्वारा नशीले प्रदार्थो के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के दौरान बीती रात्रि एक वैगनर गाड़ी में आये दो ड्रग्स व्यवसायियों को रंगिया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा रंगिया के बालागांव इलाके में गिरफ्तार किये गए इन अपराधियों के पास से ए एस-01-EB-2752 नम्बर की एक वैगनर कार के साथ 103.80 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामद किये गए ड्रग्स का अनुमानित मूल्य 10 लाख रुपए बताया गया है। गिरफ्तार किए गए असिकुर रहमान और म.आलम अली से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं रंगिया थाना के नवनियुक्त प्रभारी अनिल मोरान ने जानकारी दी है कि रंगिया पुलिस द्वारा  गत एक सप्ताह के भीतर कुल 4 केस दर्ज कर 9 ड्रग्स व्यवसायों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। भारप्राप्त अधिकारी ने बताया कि ड्रग्स के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें