पूजा माहेश्वरी
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया
नगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगांव नगर इकाई के तत्वावधान में आज 73वां स्थापना दिवस समाजिक कार्यों के साथ मनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज नगांव के सरकारी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का झंडा उत्तोलन प्रांत के अध्यक्ष हरेंद्र बोरा ने किया। मुख्य अतिथि श्री बोरा और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नवारुण बुढ़ागोंहाई ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की छवि पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। अतिथियों ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास पर प्रकाश डाला और इसके उद्देश्य को सामने रख देश हित में कार्य करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में कोरोना प्रतिरोधक टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया गया। जिसका शुभारंभ अतिथि नवारूण बरगोंहाईं ने किया। इस शिविर में 211 लोगो को कोरोना प्रतिरोधक टीकाकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष हरेंद्र बोरा ने इस बात पर बल दिया कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र, समाज और राष्ट्र हित मे काम करते आया है और आज इस स्थापना दिवस में भी नगांव नगर इकाई ने कोरोना वेक्सीन शिविर का आयोजन किया और आगे भी समाज और राष्ट्र हित में हमरा कार्य निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा और परिषद ने कैंप को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद ज्ञापन किया ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें