असम की वित्त मंत्री ने 566.20 करोड़ के घाटे का बजट पेश किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम की वित्त मंत्री ने 566.20 करोड़ के घाटे का बजट पेश किया

 


गुवाहाटी। असम की हिमंत बिस्व सरमा सरकार का पहला बजट शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया गया। राज्य की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में अजंता नेउग ने 2021-22 के लिए 566.20 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, उद्योग, अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन विकास, कौशल विकास, आबकारी सुधार, कर सुधार, कर छूट सहित विभिन्न विकास योजनाएं शुरू की गई हैं।


वित्त मंत्री अजंता नेउग के पेश किए गए 2021-22 के बजट के अनुसार वर्ष के दौरान 28,9770.68 करोड़ रुपये की कमाई होगी। विभिन्न स्रोतों से राजस्व पूंजी में 88,979.40 करोड़ रुपये और मूलधन पूंजी में 18,338.14 करोड़ रुपये सहित समेकित निधियों में 1,07,317.54 करोड़ रुपये एकत्र होंगे। इसी तरह सार्वजनिक मद में 1,82,253.14 करोड़ रुपये और उप-निधि के तहत 200 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद वर्ष में कुल संग्रह हिस्सेदारी 2,89,770.68 करोड़ रुपये होगी।


दूसरी ओर, 2021-22 वर्ष में कुल अनुमानित 2,89,367.10 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय होने का अनुमान है। इसमें से समेकित निधि से कुल 1,07,556.29 करोड़ रुपये, जिनमें राजस्व पूंजी में 84,405.47 करोड़ रुपये और मुख्य निधि में 23,150.82 करोड़ रुपये खर्च किए गए जाएंगे। उप-निधि के तहत 1,81,610.81 करोड़ रुपये और 200 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय 2,89,367.10 करोड़ रुपये होगा। इससे साल के पूर्व लेनदेन के लिए अनुमानित 403.58 करोड़ रुपये की बचत होगी, लेकिन अगर साल की शुरुआत में घाटे का मिलान किया जाता है तो 2021-22 के अंत तक बजट घाटा 566.20 करोड़ रुपये हो जाएगा। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें