लखीमपुर अखिल असम भोजपुरी परिषद का प्रथम कोविद टीकाकरण शिविर सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर अखिल असम भोजपुरी परिषद का प्रथम कोविद टीकाकरण शिविर सम्पन्न

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी


लखीमपुर। अखिल असम भोजपुरी परिषद लखीमपुर जिला समिति व उत्तर लखीमपुर आँचलिक समिति के तत्वाधान मे आज प्रथम बार सर्बेश्वर बरूवा उत्तर लखीमपुर हिंदी विद्यालय प्रांगण खेलमाटी वार्ड 14 में एक विशाल कोविद टीकाकरण शिविर का आयोजन  प्रातः 9:00 बजे से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ पुलक बरगोहाई एवं मेडिकल टीम में उपस्थित नर्स एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को समिति के शीर्ष अधिकारियों ने असम के परम्परागत असमिया फूलाम गमछा पहनाकर सम्मानित कर किया गया कार्यक्रम में अपने शब्दो मे डॉ बरगोहाई ने इस नेक कार्य के लिए अखिल असम भोजपुरी परिषद को धन्यवाद दिया आगे उन्होंने कहा कि बहुत कम समय मे हमारे जरूरत के हिसाब से मांगे गए रूम को परिषद के अधिकारियों ने अपने मेहनत एवं जागरूकता से हमे उप्लब्धय कराए है।उन्होंने कहा कि आज प्रथम दिन 150 टिका लगाया जाएगा।जिसमे कोविशिल्ड का प्रथम डोज एवं दुतीय डोज दिया जाएगा। आज के शिविर में कोविशिल्ड के प्रथम डोज 147 और दुतीय डोज 3 कुल मिलाकर 150 व्यक्तियो को टीका लगाया गया। बता दे कि पहले डोज में  उनमें वे ब्यक्ति थे जिनका पहले टिका लग चुका था और अपनी 84 दिन की अवधि पूर्ण कर चुके थे।शिविर भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम मंडल के अध्यक्ष हेमेन दत्ता,पार्टी कार्यकर्ता जगदीश दास, होमेन बरूवा,एवं लख्याजित शर्मा ने शिरकत किया  शिविर को सफल बनाने में परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, कार्यकारी अध्यक्ष  संजय चौधुरी उत्तर लखीमपुर आँचलिक समिति के अध्यक्ष जमुना प्रसाद साह,विद्यालय के प्रधानाध्यापक समसेर सिंह और अखिल असम भोजपुरी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भरपूर सहयोग  किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें