पूजा माहेश्वरी
35 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया
नगांव। वैश्विक महामारी के समय ब्लड बैंक में रक्त की कुछ कमी देखी जा रही है । इसी बीच 'टीम ह्यूमिनिटि' ने धिंग में नगांव शहीद भोगेश्वरी फूकनीन सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 18 से 45 वर्ष के स्थानीय लोगों से 35 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया ।जिसका आयोजन टीम ह्यूमिनिटि के तत्वावधान में किया गया था । नगांव शहीद भोगेश्वरी फूकनीन सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ चंदन शर्मा ने सभी रक्त दाताओं की हौसला अफजाई के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए। डॉ शर्मा ने रक्त दाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि रक्तदान एक महान दान है और खासकर ऐसे विकट समय में रक्तदान कर वह महानता का काम कर रहे हैं और दूसरे संगठन को भी इसमें आगे आना चाहिए। टीम ह्यूमिनिटी की ओर से प्रांजित बोरा, विवेक देवनाथ और उज्ज्वल बोरा के साथ ही अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लड डोनेशन के लिए मोबाइल वाहन की सेवा ली गई थी। रविवार को देशवाली पट्टी स्थित रामलाल दुर्गादत्त भवन में इंटरनेशनल ह्यूमेन राइट्स काउंसिल, नगांव की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें