नगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

 


पूजा माहेश्वरी


नगांव। मुल्य वृद्धि के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक ज्ञापन जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन और सांसद प्रद्युत बरदलै सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूर्व मंत्री रकीबुल हुसैन ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार मुल्य वृद्धि को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इधर नगांव संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रद्युत बरदलै ने कहा कि भाजपा सरकार दरिद्र और मध्यवर्गीय लोगों के विरुद्ध षड्यंत्र कर रही है। नगांव जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में नेता और कार्यकर्ताओं ने साइकिल सवार होकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाकर एक ज्ञापन जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें