कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघनः पुलिस ने वसूला सात करोड़ से अधिक का जुर्माना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघनः पुलिस ने वसूला सात करोड़ से अधिक का जुर्माना

 


गुवाहाटी। असम में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव अभी भी एक समान रूप से कायम है। सरकार के सारे प्रयास संक्रमण की रफ्तार को पूरी तरह से रोकने में अभी तक सफल होता नहीं दिख रहा है। इस कड़ी में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों से पुलिस प्रशासन ने भारी भरकम राशि जुर्माना के रूप में वसूल चुकी है।


असम विधानसभा के चालू बजट सत्र के दौरान इस संबंध में एक सवाल के जवाब में मिले तथ्यों के अनुसार मास्क नहीं पहनने वालों से पुलिस ने चार करोड़, 44 लाख, 18 हजार, 750 रुपये तथा बाइक पर दोहरी सवारी के रूप में दो करोड़, 15 लाख, 11 हजार, 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। जबकि, अन्य जुर्माना के रूप में 85 लाख, साथ हजार, 450 रुपये वसूले गये हैं।


रूपाहीहाट के कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में पूछे गये सवाल के जवाब में गृह विभाग ने लिखित में उत्तर में उपरोक्त तथ्य जारी किया है।


जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में अकेले प्रोटोकॉल उल्लंघन करने वालों से सात करोड़, 44 लाख, 38 हजार, 100 रुपये वसूले गए हैं। यह जुर्माना राज्य के सभी जिलों में वसूला गया है। नियमों के अनुसार मास्क नहीं पहनने वालों और दो चक्का वाहन पर दोहरी सवारी प्रतिबंधित है। नियमों का पहली बार उल्लंघन करने पर 500 रुपये तथा दूसरी बार 1000 रुपये के जुर्माना का प्रावधान है। इस मामले में डिब्रूगढ़ पहले नंबर पर जबकि, गुवाहाटी दूसरे स्थान पर है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें