गुवाहाटी। परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी ने कृपा करते हुए गुवाहाटी श्रावक समाज के अनुरोध पर समणी निर्देशिका विनीत प्रज्ञा जी एवं समणी जगत प्रज्ञा जी का सन 2021 का समणी केंद्र गुवाहाटी को प्रदान किया है। इस घोषणा से गुवाहाटी तेरापंथ समाज में हर्ष का वातावरण फैल गया है। यथासंभव समणी जी 21 जुलाई के आसपास गुवाहाटी पधार जाएगी। सभा के उपाध्यक्ष दिलीप दुगड ने मध्य प्रदेश के सुप्रसिद्ध पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र में परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन किए तथा गुवाहाटी सभा द्वारा की गई सामाजिक एवं अध्यात्मिक गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी गुरु चरणों में प्रस्तुत की। तथा आगामी वर्ष के लिए समणी केंद्र हेतु निवेदन किया। गुरुदेव ने उसी दिन समणी निर्देशिका विनीत प्रज्ञा का गुवाहाटी केंद्र फरमा दिया। उपाध्यक्ष दूगड़ ने मुख्य मुनि श्री महावीर कुमार जी, साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी, मुख्य नियोजिका विश्रुत विभा जी साध्वीवर्या संबुद्ध यशाजी जी सहित चरित्र आत्माओं के दर्शन सेवा का लाभ भी प्राप्त किया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा गुवाहाटी के अध्यक्ष झंकार दूधोडिया एवं मंत्री निर्मल श्यामसुखा ने गुरुदेव की इस विशेष अनुकंपा के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापन की।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें