गोलाघाट: जांच जारी, जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे अपराधी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: जांच जारी, जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे अपराधी

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। कुछ दिन पहले देर शाम कर्फ्यू के दौरान एक वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की घटना से सनसनी फैल गई।  कोविड की निगरानी और चल रहे लॉकडाउन के बीच पुलिस की टीम लॉक डाउन की निगरानी और मामले की समानांतर जांच में जुटी है।  ऐसे में पुलिस अधीक्षक गोलाघाट ने एक संवाद मेल का आयोजन किया। 


प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉ रॉबिन कुमार ने बताया कि गोलाघाट के टोकानी सर्कल में 9 जुलाई को उनकी निगरानी में नाका चेकिंग चल रही थी और रात करीब 8.30 बजे ए एस 01 ई एम 8249 नम्बर वाले एक इनोवा वाहन नाका प्वाइंट पर पहुंचा। चेकिंग के दौरान, वाहन के लगेज स्पेस में एक कार्टून देखा गया और उसकी तलाशी ली गई और पाया गया कि कार्टून में भारतीय मुद्रा के नोट थे जो फलों से ढके हुए थे। ऐसे में कार्टून जब्त कर लिया गया।


वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे इनमे खटखटी के रघुवीर सिंह (53), खटखटी के बीर चंद (54) और चालक उत्पलनाथ।  जब्त कार्टून के साथ वाहन को गोलाघाट थाने लाया गया। रकम गिनने पर  ₹49,90,500/- रुपये पाया गया।


बाद में जांच शुरू की गई और आईटी विभाग को इसके बारे में सूचित किया गया।  आईटी टीम ने 10 जुलाई को जब्त नकदी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तथापि, गोलाघाट पीएस की पूछताछ के दौरान जब्त धन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण मामला दर्ज कर जांच की गई। पुलिस पूछताछ पर अन्य साक्ष्य मिलने के बाद गोलाघाट थाना क्षेत्र में केस संख्या 663/2021, यू/एस 403,411,420, 424, 120 बी आईपीसी के तहत 12 जुलाई को एक मामला दर्ज किया गया।


आज प्रेस मीट में पत्रकारों ने मामले की वर्तमान स्थिति और मामले में किसी पुलिस अधिकारी की संलिप्तता के संबंध में पुलिस से सवाल किया। हालांकि डॉ रॉबिन बोरा ने कहा कि जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और मामले से जड़ित किसी को भी नही छोड़ा जाएगा। मामले में कुछ और नाम के जुड़े होने की संभावना है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजन पंडित , डी एस पी माधूर्जय बरुवा और संवाद माध्यम के लोग उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें