गोलाघाट: रस्सी में फंसा बंदर का बच्चा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: रस्सी में फंसा बंदर का बच्चा

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। लॉकडाउन के बीच एक बंदर के बच्चे ने अराजक माहौल बना दिया। गोलाघाट शहर में बंदरों का उत्पीड़न कोई नई बात नहीं है। लेकिन बीते कल एक कपड़ा व्यापारी (श्याम फैंसी स्टोर) के घर के छत पर लटकी रस्सी में एक बंदर का बच्चा फँस गया था।


रोने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में बंदर अपने साथी को बचाने के लिए घर की छत पर आ गए। हालाँकि कपड़ा व्यापारियों के परिवार ने बच्चे की मदद करने की कोशिश की, लेकिन अन्य साथी बंदरों ने डर के मारे उन्हें ऐसा करने  नहीं दिया। अपने साथी के बचाव की कोशिश में वानर सेना छत पर घूमते रहे। अंत में मामले की सूचना वन विभाग को दी गई और एक टीम आई जिसे भी वानर बल के अवरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन वे बंदर के बच्चो को रस्सी से बाहर निकालने में सफल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें