गुवाहाटी। गुवाहाटी के कालीपुर भैरवी आश्रम के पास ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर दर्शनी होम्स का सांसद क्वीन ओझा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर सांसद क्वीन ओझा ने कहा कि बहुत लोगों को यह ज्ञात नहीं है कि ब्रह्मपुत्र के किनारे स्वच्छ हवा, शांतिपूर्ण वातावरण में रहने लायक कई जगह है। कोविड-19 काल में रोगमुक्त और प्राकृतिक मनोरम दृश्य के बीच में आकर तनाव मुक्त होकर रहने का साधन भी अब उपलब्ध हो गया है। दर्शनी होम्स के मालिक नरेंन दास ने बताया कि फैंसी बाजार से मालीगांव के बीच पर्यटकों को रहने के लिए कोई अच्छी होटल या लाज की सुविधा नहीं है। जबकि इसी क्षेत्र के बीच कामाख्या मंदिर, चक्रेश्वर मंदिर, पांडू गणेश मंदिर आदि दर्शनीय स्थल है। पर्यटकों को ब्रह्मपुत्र नद के तट का आनंद लेने के मकसद से एवं उन्हें पर्यटन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दर्शनी होम्स का निर्माण करके आज शुभारंभ कर दिया गया है। सर्वप्रथम पांच कमरे बनकर ही तैयार हैं।साथ ही एक रसोई घर भी है जिसमें फास्ट फूड के अलावा लजीज खाद्य व्यंजन भी पर्यटकों को मिलेंगे।दर्शनी होम्स के बगल में ही भैरवी आश्रम है जो कि साधना का एक आध्यात्मिक स्थल है।गौरतलब है कि ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर बना यह गुवाहाटी में पहला लार्ज है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें