मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पेश किया गो सुरक्षा विधेयक 2021 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पेश किया गो सुरक्षा विधेयक 2021

 


गुवाहाटी। असम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व सरमा ने असम गो सुरक्षा विधेयक 2021 को सदन में पेश किया। विधेयक के जरिए गो सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनावों के दौरान गो सुरक्षा के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। अपने चुनावी अभियान के दौरान भाजपा ने राज्य की जनता को आश्वासन दिया था कि अगर सरकार बनती है तो दो सुरक्षा कानून बनाए जाएंगें। अपने आश्वासन को पूरा करने के लिए भाजपा ने विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन गो सुरक्षा विधेयक 2021 को सदन में पेश किया।


उल्लेखनीय है कि सदन में पेश किये जाने वाले अन्य विधायकों में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री द्वारा दी बंगाल, आगरा एंड असम सिविल कोर्ट (असम एमेंडमेंट) बिल 2021, वित्त मंत्री अजंता नेउग द्वारा दी असम गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (एमेंडमेंट) बिल 2021, अजंता नेउग द्वारा दी असम फिसिकल रिस्पांसबिल्टी एंड बजट मैनेजमेंट (एमेंडमेंट) बिल 2021, मंत्री अशोक सिंघल द्वारा दी असम म्यूनिसिपल (एमेंडमेंट) बिल 2021 शामिल हैं।


इसके अलावा अन्य कई निर्धारित विधायी कामकाज का भी निपटारा हुआ। विधानसभा के बजट सत्र का समापन आगामी 13 अगस्त को होगा।  (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें