त्रिपुरा में मिला कोरोना का डेल्टा, डेल्टा प्लस और अल्फा वेरिएंट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

त्रिपुरा में मिला कोरोना का डेल्टा, डेल्टा प्लस और अल्फा वेरिएंट

 


अगरतला। त्रिपुरा में कोरोना की स्थिति ने खतरनाक मोड़ ले लिया है क्योंकि कोरोना के 151 सैंपल में से 138 डेल्टा प्लस वेरिएंट मिले हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि डेल्टा प्लस के वेरिएंट पूरे त्रिपुरा के सभी जिलों में पाए गए हैं।


जीबी अस्पताल के मुख्य माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. तपन मजुमदार ने बताया कि 115 सैंपलों में से ज्यादातर डेल्टा प्लस वैरिएंट पश्चिमी जिले के थे लेकिन अभी और इसके विश्लेषण की जरुररत है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को सभी जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया है। डॉ. मजुमदार ने बताया कि केंद्र के दिशा-निर्देश के अनुपालन में पश्चिम बंगाल की कल्याणी लैब में कोरोना के 151 सैंपल भेजे गए थे। उनकी रिपोर्ट आज आने पर पता चला है कि 138 डेल्टा प्लस वेरिएंट, 10 डेल्टा वेरिएंट और 3 अल्फा वेरिएंट हैं।


उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 115 डेल्टा प्लस वेरिएंट पश्चिम जिला में, आठ सिपाहीजला जिला में, दो दक्षिण जिला में, एक खोवाई जिला में, एक धलाई जिला में, चार उन्कोटी जिला में, दो उत्तरी त्रिपुरा जिला में और पांच गोमती जिला में पाए गए हैं। उन्होंने कहा आज के संदर्भ में स्थिति की फिर से समीक्षा करने की आवश्यकता है। उनके मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने त्रिपुरा सरकार को उसी दिशा में प्रस्ताव दिया है।


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि त्रिपुरा में डेल्टा वेरिएंट मिला है। डेल्टा प्लस का कोई प्रमाण नहीं है। इस वजह से स्वास्थ्य विभाग ने फिर से रिपोर्ट की समीक्षा शुरू की है। अगले कुछ दिनों में सभी तथ्य सामने आने की संभावना है। बहरहाल, राजस्व सचिव तनुश्री देववर्मा ने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने सप्ताहांत में पूर्ण कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि शनिवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक राज्य भर में पूर्ण कर्फ्यू लागू रहेगा। उसके बाद दिन-रात कर्फ्यू हमेशा की तरह लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह फिर से स्थिति की समीक्षा करने के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें