गुवाहाटी के मेगामार्ट और केनरा बैंक में आग लगने से मची अफरा-तफरी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी के मेगामार्ट और केनरा बैंक में आग लगने से मची अफरा-तफरी

 


गुवाहाटी। राजधानी गुवाहाटी के दो इलाके में रविवार की सुबह अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।


गुवाहाटी के पलटन बाजार के विशाल मेगामार्ट के साथ ही फैंसी बाजार के गल्ला पट्टी इलाके में स्थित केनरा बैंक में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई।


विशाल मेगामार्ट में जैसे ही आग लगी, मार्ट में उस समय मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी फैल गयी। मार्ट के प्रबंधन ने तुरंत पास में स्थित अग्निशमन मुख्यालय को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयीं। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी।


इस बीच राजधानी के प्रमुख व्यावसायी क्षेत्र फैंसी बाजार के गल्ला पट्टी इलाके में स्थित मधुकुंज स्वीट शॉप के ऊपरी तल्ले पर स्थित केनरा बैंक में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आग से बैंक का कंप्यूटर सेट जल गया। हालांकि, आग को फैलने से रोक लिया गया। आग शार्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें