पूजा माहेश्वरी
नगांव। जिला के बढ़मपुर के विधायक जीतू गोस्वामी ने आज कई रास्तों की आधारशिला अपने क्षेत्र में रखी। मिली जानकारी के अनुसार असम लोक निर्माण (पथ) विभाग के तत्वाधान में राज्य के स्व हितान के अधिकार मांग अनुमोदित योजना (एस ओ पी डी- जी) 2020 -21 वर्ष के अधीन निर्माण होने वाली चलचली के (बामुनगांव आधुनिक पुथिभराल-टेकेलाचुक), उड़िया गांव के (ओरिया गांव कॉलोनी हिंगोली चौक कनेक्टिंग रोड से देवधर वर्मा रोड शालपरा तथा बकुलतला उड़िया गांव रोड से बोरनामघर) और डिमरुगुरी के (डिमरूगुरी विष्णु नगर पथ से डिमरुगुरी जीपी तक) रास्तों की विधायक जितू गोस्वामी ने आज एक सादे कार्यक्रम में आधारशिला रखी। विधायक गोस्वामी ने कहा कि इन आधारशिला का स्थापन करके वें बड़े आनंदित का अनुभव कर रहे है। इन रास्तों का पक्की करण हो जाने से इन क्षेत्रों में आगंतुक दिन में यातायात के लिए स्थानीय लोगों की सभी असुविधाएं की समाप्ति होगी। आने वाले दिनों में सभी के सहयोगीता और आशीर्वाद से क्षेत्र के प्रत्येक स्तर के उन्नयन करने का कार्य जारी रहेगा। विधायक गोस्वामी ने राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में उनके नेतृत्व में बढमपुर क्षेत्र का विकास किया जायेगा। विशेष कर बढ़मपुर क्षेत्र की सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय है और क्षेत्र के लोगों को यातायात में काफी परेशानी हो रही है। बहुत जल्द क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कर यहां की यातायात व्यवस्था सुधारी जाएगी।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें