शरीर की देखभाल के साथ-साथ आंखों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आंखों का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। आंखों की रोशनी कम होना इन दिनों लोगों की सबसे आम समस्याओं में से एक है। हालांकि, कई लोग समस्या की गंभीरता को नहीं समझते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 2.2 बिलियन लोग किसी न किसी रूप आंख संबंधी समस्या से परेशान है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते आप भी अपनी आंखों को हेल्दी रखकर रोशनी बढ़ा सकते हैं।
बादाम
बादाम में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट नैचुरल रूप से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं। वे आपकी एकाग्रता के साथ-साथ दिमाग को तेज करने में भी मदद करता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप 2-3 बादाम में भिगो दें और सुबह सेवन करें या फिर भीगे हुए बादाम का पेस्ट बनाकर एक गिलास दूध के साथ पी सकते हैं।
आंवला
अगर आपको आंखों की समस्या है तो आंवला आपके स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन चीज है। रोज सुबह एक चम्मच आंवले का रस पीने से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार होता है। स्ावामी रामदेव के अनुसार आंवला का किसी ना किसी रूप में जरूर करे।
सौंफ
सौंफ के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है दो मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने और आंखों को हेल्दी रथने में मदद करता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस सुपरफूड का लाभ उठाने के लिए 7 बादाम, 5 ग्राम मिश्री और 5 ग्राम सौंफ को लेकर पीस लें। इस चूर्ण का एक चम्मच रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ लें। 7 दिनों तक रोजाना इसका सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार नजर आएगा।
धनिया के बीज
धनिया के बीज आंखों के लिए अच्छे होते हैं। आप साबुत धनिये के बीजों से एक प्राकृतिक आई वॉश भी बना सकते हैं जो धुंधली दृष्टि, आंखों में खिंचाव, लालिमा और आंखों की सूजन जैसी समस्याओं से निजात दिला सकता है।
पालक
जब आप पर्याप्त मात्रा में पालक का सेवन करते हैं तो कॉर्निया को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। पालक में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों को कंट्रास्ट का बेहतर पता लगाने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह हरी पत्तेदार सब्जी एंटीऑक्सीडेंट (ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन) से भरपूर होती है जो आपकी आंखों को तेज रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाती है। पालक को अपने आहार में शामिल करना काफी आसान है। इसका सलाद के अलावा स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें