गोलाघाट: किराने-फल-सब्जी खुले, बाकी व्यापार बन्द - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: किराने-फल-सब्जी खुले, बाकी व्यापार बन्द

 


अमित नागोरी 


गोलाघाट। गोलाघाट के जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुआ ने इससे पहले 13 जुलाई और 14 जुलाई को गोलाघाट में दो दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। कल लॉकडाउन की अवधि एक और दिन के लिए आज 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई थी। आज तीन दिन का लॉकडाउन खत्म हो गया।  जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा ने आज एक आदेश के तहत निर्देशना जारी की है कि जिले में कर्फ्यू जारी रहेगा। वही किराने, फल, सब्जी के दुकान को 1 बजे तक खोलने की अनुमति है। ई व्यापार दोपहर 3 बजे तक, किराने की थोक तथा गोदाम (वेयरहाउस)  दोपहर 2 बजे तक, दवाई और दूध के केंद्र 24 घण्टे खुले रहेंगे। वही ढाबा, रेस्टोरेंट में खाने -  टेक अवे सर्विस, धार्मिक स्थल, अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी और बेसरकारी कार्यालय आदि बन्द रहेंगे। ये आदेश कल 16 जुलाई से अगले आदेश तक जारी रहेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें