अमित नागोरी
गोलाघाट। गोलाघाट जिला सँवादिक संस्था कार्यालय में हाल ही में गो संबंधित नए विधेयक जारी किए जाने के बाद में गोपालको ने एक संवाद मेल का आयोजन किया। सरकार द्वारा लाये नए विधेयक के सम्पर्क में गो पालकों ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की। संस्था ने प्रेस मीट में कहा कि यह प्रस्तावित गौ संरक्षण अधिनियम राज्य के किसानों को नुकसान पहुंचाएगा क्योंकि वे गायों की बिक्री नहीं कर पाएंगे। अगर यह बिल एक्ट बन जाता है तो बेरोजगारी की समस्या और विकराल हो जाएगी। संस्था ने आगे कहा कि इस विधेयक से कुछ कॉरपोरेट दूध कंपनियों को फायदा होगा। संस्था ने स्थानीय गौ पालकों की समस्याओं और गायों के बेहतर व समय पर इलाज के लिए राज्य सरकार को महत्व देने पर बल दिया। मेल में संस्था के अध्यक्ष पराग फुकन, उपाध्यक्ष मिंटू सैकिया, साधरण सचिव राजीव छेत्री, अतिरिक्त सचिव अर्पण शर्मा मौजूद थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें