लखीमपुर में कोरोना का कहर जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में कोरोना का कहर जारी

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

 मृत्यको की कुल संख्या पहुंची 92 

लखीमपुर। लखीमपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कुल 7844 लोगों ने स्वस्थ होकर कोविड-19 को परास्त किया है। जिले में इस वैश्विक महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या कुल 8845 है, जिनमें 7844 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आज के दिन 3914 लोगो की आर ए टी और 290 लोगो की आर टी पी सी आर की जांच की गई है जिसमें आर ए टी जांच में  139 लोगो को और आर टी पी सी आर जांच में 4 लोगों को वैश्विक महामारी से संक्रमित पाया गया अर्थात लखीमपुर जिले में आज समाचार लिखे जाने तक कुल 143 लोग इस वैश्विक महामारी से संक्रमित है। इसके अलावा आज तक चिकित्सालय और होम आइसोलेशन से इस महामारी से स्वस्थ होकर अपने अपने गणतंत्व पर जाने वाले लोगों की कुल संख्या 7844 हैं । जिले में आज इस महामारी से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि सरकारी आंकड़ों में नहीं की गई है तथा जिले में इस महामारी से संक्रमित होकर काल का ग्रास बनने वाले लोगों की संख्या 92 तक पहुंच चुकी है । आज तक इस महामारी से संक्रमित होने के पश्चात जिले में रिकवरी दर 88.60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है । आज के दिन का पॉजिटिविटी दर 3.4 प्रतिशत है जबकि कुल पॉजिटिविटी दर 2.96 प्रतिशत है । इसके अलावा जिले में इस महामारी से संक्रमित 50 साल से अधिक आयु के लोगो की संख्या 26 है। समाचार लिखे जाने तक इस महामारी से संक्रमित कुल 909 लोगों होम आइसोलेशन और चिकित्सालय में अपने ठीक होने के लिए जीवन और मृत्यु के साथ संघर्ष कर रहे हैं । जिले में मृत्यु की दर 1.04 प्रतिशत है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें