मायुमं लखीमपुर शाखा ने कोरोना टीका लगाने का बीड़ा उठाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं लखीमपुर शाखा ने कोरोना टीका लगाने का बीड़ा उठाया

 


राजेश राठी व ओम प्रकाश तिवारी


लखीमपुर। जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा ने इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए आम नागरिक को कोविड का टीका लगाने का बीड़ा उठाया । लोगों में भी इस महामारी के प्रकोप से अपने आप को और अपने परिवार को बचाने के लिए टीका लगवाने के लिए उत्साह देखा गया । लोग चरमराती धूप की ओर लगातार बरस रही मूसलधार बरसात की परवाह न करते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर अपने परिवार सहित टीका लगवाने के लिए लंबी-लंबी कतार में कतार बद्ध होकर खड़े नजर आ रहे हैं । लोगों में टीका लगवाने के उत्साह को देखते हुए जन सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली मारवाड़ी युवा मंच की लखीमपुर शाखा ने भी इस जन सेवा में अपना योगदान देते हुए। 14 जुलाई को लखीमपुर के जिला पुस्तकालय में सुबह 9 बजे से कोविशील्ड की 45+ की दूसरी खुराक 600 व्यक्तियों को दी गई।जिनके पहले डोज 84 दिन पूरे हो गए। इस शिविर को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के 50 से अधिक कार्यकर्ताओ ने मन लगाकर सहयोग किया नही तो एक दिन में 600 डोज देना संभव नहीं था ।लखीमपुर प्रशासन को भी मारवाड़ी युवा मंच पर भरोसा था।नही तो लखीमपुर के किसी भी सेन्टर में300 से ज्यादा डोज नही दिया गया।इस से पहले भी मारवाड़ी युवा मंच 20-21 अप्रैल को45+ की पहली डोज 370 डोज दे चुका है।और 11-12 जुलाई को18+का पहला डोज 1000 व्यक्तियों को दे चुका है।मारवाड़ी युवा मंच कोरोना टीकाकरण के मामले में आम जनता के बीच के सहायक बनकर खड़ा है। सभी समाज बंधुओं ने मारवाड़ी युवा मंच के इस कार्य की बहुत प्रशंसा की । एवं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अनुराग चांडक व सचिव आरव लखोटिया ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रगट किया उनके बिना ये कार्य सफल नही होता। यह विज्ञप्ति अनिल चांडक ने प्रेस को दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें